अर्जुन कपूर संग क्रिसमस पार्टी में पहुंची मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों इन दिनों एक-दूसरे के प्यार में हैं। बॉलीवुड की गलियों में पिछले कई दोनों से दोनों के अफेयर की खूब चर्चे हो रही है। दोनों अक्सर साथ में पार्टी करते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ बीते शनिवार को हुआ है। इस कपल को रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी में साथ में देखा गया था। बॉलीवुड के कई स्टार्स इस पार्टी में शामिल थे। लेकिन यहां सबसे खास अर्जुन और मलाइका की जोड़ी रही। मलाइका इस दौरान अर्जुन कपूर के साथ उनकी गाड़ी में भी स्पॉट हुईं।

आपको बता दें कि वहीं अब पार्टी से दोनों की इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं। इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें अर्जुन के साथ मलाइका पोज देती हुई नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा इस मौके पर शॉट रेड ड्रेस में नजर आईं।

मलाइका पार्टी में बेहद हॉट लग रही थीं। अर्जुन कपूर भी ड्रेस कोड में मलाइका का साथ देते हुए दिखाई दिए। जहां मलाइका ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी तो वहीं अर्जुन कपूर ने भी रेड व्हाइट टी-शर्ट और रेड जैकेट पहनी हुई थी।

मुंबई में इस स्टार कपल को कई बार साथ में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया है। इसके साथ ही मुंबई एयरपोर्ट पर भी कई बार अर्जुन-मलाइका साथ में दिखे हैं। आ रही खबरों के अनुसार साल 2019 में ये कपल शादी के बंधन में भी बंधने वाला है।

इस क्रिसमस पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमे रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अमृता अरोड़ा, फरहान अख्तर, तुषार कपूर और अन्नया पांडे मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।

इस पार्टी में शामिल होने के लिए नेहा धूपिया से लेकर किम शर्मा भी अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन के साथ पहुंची इसके अलावा अंगद बेदी और मौनी रॉय जैसे कई सितारे पार्टी में पहुंचे थे। लेकिन इसके बाबजूद भी सबकी निगाहें केवल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पर टिकी हुई थीं।