अर्जुन कपूर की गोद में रोमांटिक दिखीं मलाइका, देखे पूरी तस्वीर

इस पार्टी में सबसे ज्यादा अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और करण जौहर लाइम लाइट में रहे। सामने तस्वीर में अर्जुन कपूर ने मलाइका के कमर पर हाथ रखा हुआ है। दोनों ने बहुत ही रोमांटिक अंदाज में ये तस्वीर क्लिक करवाई है।

इस पार्टी में मलाइका के लुक ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कही जाने वाली 47 साल की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके साथ ही वो अर्जुन कपूर के साथ भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।

ऐसे में अब बीते दिन बुधवार की शाम को मलाइका बहन अमृता अरोड़ा ने अपने घर पर पार्टी रखी थी। ऐसे में अब उनकी इस पार्टी की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं.

जिसमें मलाइका अर्जुन के साथ रोमांटिक नजर आईं। इस सेलिब्रेशन में बी-टाउन के कई सेलेब्स पहुंचे थे। बॉलीवुड की हॉट जोड़ियों में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी इस पार्टी में पहुंचे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।