अयोध्या में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

सरकार इन्फॉर्मेशन,एजुकेशन और कम्युनिकेशन के तर्ज पर विकसित किया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार इंदौर के तर्ज पर अयोध्या को साफ सुधरा बनाएगी।

 

इसके लिए इंदौर के तर्ज पर कैपेसिटी बिल्डिंग और ट्रेनिंग का काम होगा। सरकार बेहतर यात्रा के लिए सड़कों को चौड़ा करने का प्लान कर रही है। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने भी कहा है कि इंदौर की तर्ज पर सरकार अयोध्या का विकास करना चाहती है।

बता दें अब आईआईएम अयोध्या में धार्मिक तरीके से इस शहर के पर्यटन को आकृषित करने के लिए कई मानकों पर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि वह शहर को आधुनिक तौर पर विकसित करना चाहते हैं। बता दें आईआईएम के साथ इस प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर हो गए हैं।

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर मॉडल के आधार पर ही योगी सरकार (Yogi Adityanath) अब अयोध्या का विकास करने जा रही है। राम नगरी को अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविघा वाले पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए अयोध्या नगर निगम और आईआईएम इंदौर के बीच एक समझौता हुआ है। इस समझौते तहत अगले तीन वर्षों तक अयोध्या को इंदौर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।