अमेरिका सहित कई देशों में ठंड का प्रकोप जारी

भारत, अमेरिका सहित कई देशों में ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं अमेरिका में आर्कटिक ब्लास्ट होने से कई जगह पर पारा -50 डिग्री तक पहुंच चुका है। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, अगले दो दिनों में शिकागो अंटार्कटिका से भी ठंडा हो सकता है। उत्तरी ध्रुव पर मौजूद अंटार्कटिक महासागर पृथ्वी पर सबसे ठंडी जगह है। यहां हर वक्त तापमान तकरीबन -89.2 डिग्री सेल्सियस रहता है। ठंड में तापमान गिरने पर अक्षांश वाले इलाकों में बर्फीला तूफान चलने लगता है। इससे पूरे इलाके में भारी बर्फ जम जाती है। इसे आर्कटिक ब्लास्ट कहा जाता है। आर्कटिक से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण अमेरिका का दो-तिहाई भाग हाड़ कंपाने वाली सर्दी की चपेट में है।

कई जगहों पर तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। वहीं ठंड बढ़ जाने पर लोग कपड़ों को लूटने लगे है। शिकागो में बंदूक दिखाकर कई लोगों से उनके गर्म कोट और कपड़े लूट लिये गये हैं। आयोवा में लोगों को गहरी सांस लेने और कम-से-कम बात करने की दी गयी । अमेरिका में ट्रेन संचालन बरकरार रखने के लिए पटरियों के किनारे आग जलानी पड़ रही है। शिकागो में जगह-जगह गैस फायर का इंतजाम किया गया है। इस वजह के कारण इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आर्कटिक से निकलने वाली ठंड दक्षिणी यूरोप से उत्तर भारत की तरफ आ रही है। मौसम विभाग ने कहा कि जनवरी का अंतिम पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से टकराया है। इसका असर गुरुवार को महसूस किया जा सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में बर्फबारी हो सकती है।