अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ ये, जानिए शामिल हुआ इतने लोग

अमरनाथ यात्रा की शुरूआत होने के बाद सोमवार तड़के श्रद्धालुओं का दूसरा जल्‍था पवित्र गुफा के लिए बालटाल व पहलगाम बेस कैंप से रवाना हो गया है।

सोमवार तड़के रवाना हुए इस जत्‍थे में कुल 4417 श्रद्धालु शामिल हैं। जिसमें 3495 पुरुष, 842 महिलाएं, 31 बच्‍चे व 50 साधू शामिल हैं।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्‍ठ ऑफिसर के अनुसार, 4417 श्रद्धालुओं के दो जत्‍थों को कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि पहला जत्‍था सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे बालटाल बेस कैंप से रवाना हुआ। इसमें कुल 1617 श्रद्धालु शामिल हैं। जिनमें, 1174 पुरुष, 379 महिलाएं, 15 बच्‍चे, 48 पुरुष साधु व एक महिला साधू शामिल हैं। वहीं दूसरा जत्‍था, सोमवार तड़के पहलगाम बेस कैंप से रवाना पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ है।

इस जत्‍थे को सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रातः काल करीब 4:15 बजे रवाना किया गया है। इसमें 2321 पुरुष, 463 महिलाएं व 16 बच्‍चे शामिल हैं। उन्‍होंने बताया कि पहलगाम वबालकोट बेस कैंप से आज प्रातः काल तक कुल 4417 श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया है।