अभी – अभी इस राज्य में जारी हुआ हाई अलर्ट , भयानक होगा पूरा…

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम आठ डिग्री पर रह सकता है। 19 जनवरी को तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी। वहीं 20 जनवरी से एक बार फिर ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी। बर्फीली हवाएं दो से तीन दिन लोगों को सताएगी। जनवरी में पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश भी हो रही है।

तो बिहार की राजधानी पटना में भीषण ठंड पड़ रही है और सोमवार को तापमान 7 डिग्री है। यहां के लोगों को अभी ठंड से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटे यही हालात बने रहेंगे। सर्द हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों में 19 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले भी कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई थी।

पहाड़ों से बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर चल रही है और कोहरे के साथ पाला भी पड़ रहा है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मौसम अपना तेवर दिखा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कोहरे के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में 22 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड और शीतलहर के बीच उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में यहां बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुछ स्थानों पर रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में अगले दो दिनों में हवा की दिशा बदलने की संभावना है और तापमान भी बढ़ सकता है।