अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी फिल्म कलंक को इस वजह लोगो ने बताया बोरिंग

अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी फिल्म कलंक रिलीज हो चुकी है। आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस फिल्म को जहां कुछ लोगों ने पसंद किया है।

वहीं, ज्यादा समीक्षकों और दर्शकों ने फिल्म को बिल्कुल बेकार और बोर बताया है। समीक्षकों ने यहां तक लिखा है कि फिल्म देखकर नींद आ जाएगी।

2 घंटे 48 मिनट लंबी यह फिल्म 1940 के समय की कहानी है। जहां एक इमोशनल और ट्रैजिक लव स्टोरी दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म के सेट्स भले ही ग्रैंड हों.. लेकिन निर्देशक कहानी परोसने में पूरी तरह से असफल रहे हैं।