अब Google बतायेगा आपके बच्चों की ये हरकते

आज के दौर में गूगल हम सब की ज़िन्दगी में एक महत्वपूर्ण रोल रखता है। फिर चाहे किसी चीज़ की जानकारी लेनी हो या फिर कहीं आना-जाना हो, हम सब आज गूगल पर पूरी तरह से से निर्भर हैं। अब गूगल ने भारत में अपना नया ऐप Family Link ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप को मुख्य रूप से पैरेंट्स को ध्यान में रख के बनाया गया है जिससे वे बच्चों पर नजर रख सकें कि वे अपने फोन पर क्या कर रहे हैं। इस ऐप को 2017 में अमेरिका में लोगों के लिए लॉन्च किया गया था और अब इसे भारत में लॉन्च किया गया है।

इस ऐप के जरिए पैरेंट्स अपने बच्चों के एंड्रॉयड डिवाइस का वीकली और मंथली एक्टिविटी रिपोर्ट पा सकते हैं और उसके हिसाब से अपने बच्चे को इंटरनेट पर समय बिताने से कंट्रोल कर सकते हैं।  इसके अलावा वे बच्चों के सोने के समय फोन को ऑटोमेटिक लॉक भी कर सकते हैं। Family Link से किसी भी डिवाइस को कंट्रोल किया जा सकता है जो Android Nougat 7.0 या उससे ज्यादा पर चलता है लेकिन 2017 के कुछ ही मार्शमेलो डिवाइस पर काम करता है।

अच्छा कंटेंट देखने के लिए प्रेरित करें-इस ऐप की मदद से पैरेंट्स अपने बच्चों के एक्टिविटी को देख सकते हैं और उन्हें अच्छा कंटेंट देखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इसके अलावा वे उनके ऐप के इस्तेमाल को भी मैनेज कर सकते हैं। इसके जरिए आप यह भी जान सकते हैं कि आपका बच्चा कहां जा रहा है और उनके लोकेशन को भी ट्रैक कर सकते हैं।

इसके जरिए आप अपने बच्चे के डिवाइस का स्क्रीन टाइम भी पता कर लिमिट भी सेट कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप में और भी कई कमाल के फीचर दिए गए हैं जिसका आप इस्तेमाल कर अपने बच्चे को ट्रैक और कंट्रोल कर सकते है। इस ऐप को अमेरिका में पहले ही 2017 में लोगों के लिए लॉन्च किया गया था और अब इसे भारत में लॉन्च किया गया है।