1 महीना तक जेल में बिताने के बाद अब रिया चक्रवर्ती करेंगी ये काम, फिल्म को छोड़कर…

रूमी ने बताया कि वह रिया से मिले और उनसे कहा है कि इंडस्ट्री उनका खुले दिल से स्वागत करेगी। रूमी ने बताया कि रिया गुमसुम हो गई हैं। उन्होंने ज्यादा बात नहीं की। उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ उसके लिए रिया को दोष नहीं दे सकते। साथ ही मामला शांत होने के बाद रिया के पास काफी कुछ बताने को होगा।

रूमी जाफरी ने स्पॉटबॉय को बताया, रिया के लिए यह दर्दनाक साल था। बेशक साल सबके लिए बुरा था। लेकिन उनके लिए यह अलग तरह का ट्रॉमा था। क्या आप किसी अच्छी-खासी मिडिल क्लास फैमिली की लड़की को 1 महीना जेल में बिताते हुए सोच सकते हैं? इससे उनका हौसला बुरी तरह पस्त पड़ चुका है।

सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने करीब 1 महीना जेल में बिताया, इसे बाद उन्हें बेल मिली। रिया इस वक्त कहां हैं, इसकी जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं है। राइटर-डायरेक्टर रूमी जाफरी हाल ही में रिया से मिले थे और उन्होंने बताया कि वह नए साल में काम पर वापसी करेंगी।

इस साल हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने कई टैलंटेड स्टार्स खो दिए। इनमें से सुशांत सिंह राजपूत भी एक थे। अचानक उनकी मौत से पूरी दुनिया में उनके फैन्स सदमे में आ गए थे।

सुशांत उस वक्त रिया चक्रवर्ती के साथ कमिटेड रिलेशनशिप में थे। सुशांत के गुजरने के बाद रिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया। अब रिया- सुशांत के कॉमन फ्रेंड रूमी जाफरी ने बताया है कि वह जल्द ही काम पर वापसी करेंगी।