अब फिल्म की जगह राजनीति में जाएंगी ये एक्ट्रेस , बताया नए साल में…

इसके अलावा, इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने नए साल के प्लान्स के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया- ‘आमतौर पर मैं ऑफ लेती हूं और न्यू ईयर पर मैं नई जगहों पर ट्रैवल करती हूं।

लेकिन इस साल पता नहीं मैं ये कर पाऊंगी या नहीं। हाल ही में मैनें अपने डिजिटल प्रोजेक्ट के लिए शूट शुरू किया है। हो सकता है कि मैं कहीं जाऊं।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी को पिछली बार सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ में देखा गया था। अब सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त मुख्य रोल में हैं।

इस सवाल को एक इंटरव्यू में एंकर ने सोनाक्षी सिन्हा के सामने पेश किया। राजनीति में जाने के सवाल को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा- ‘मेरा ऐसा कोई प्लान्स नहीं है।’

वहीं लव सिन्हा के राजनीति एंट्री पर सोनाक्षी ने खुशी जताई और कहा- ‘मैं बहुत खुश हूं कि लव ने ये कदम उठाया है, लव के पास राजनीति के लिए जरूरी योग्यता है, राजनीति में क्या चल रहा है इससे वो अच्छे से परिचित है और उन्हें पूरी जानकारी भी है।’

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फैमिली जहां इंडस्ट्री से जुड़ी हुई बताई जाती है, तो वहीं राजनीति में सक्रिय भी कही जाती है। सोनाक्षी सिन्हा को छोड़कर उनके पापा और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा, मां पूनम सिन्हा और भाई लव सिन्हा राजनीति में काफी सक्रिय है।

चुनाव या किसी कार्यक्रम में सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी फैमिली को सपोर्ट करती हुई नजर आती है। ऐसे में सबके मन में एक सवाल उठता है कि बेशक अब नहीं लेकिन आने वाले समय में क्या सोनाक्षी सिन्हा राजनीति में जाएंगी।