अब प्रियंका चोपड़ा के पति के साथ ये एक्ट्रेस करना चाहती है रोमांस

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी को अभी दो महीने नहीं हुए हैं और एक एक्ट्रेस की नजर उनके पति न‍िक जोनस पर है। इसका खुलासा कॉफी विद करण के दौरान हुआ। कॉफी विद करण के ताजा एपिसोड में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर गेस्ट थे। इस एपिसोड में भूमि पेडनेकर ने अपने दिल की बात बता दी कि वह निक जोनस को डेट करना चाहती हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों कॉफी विद करण शो खूब विवादों में रहा है। 

हुआ यूं कि करण जौहर ने भूमि पेडनेकर से पूछा कि वह किस एक्ट्रेस के पति को डेट करना चाहेंगी। जवाब देते हुए भूमि ने कहा कि मैं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को डेट करना चाहूंगी। मुझे वह बहुत अच्छे लगते हैं। उनका गाना सुनते ही मैं बड़ी हुई हूं। वह बहुत ज्यादा क्यूट हैं। अगर ये बात प्र‍ियंका को पता चलेगी तो उन्‍हें बिलकुल यकीन नहीं होगा।

वहीं करण जौहर ने राजकुमार राव से भी पूछा कि वह किस एक्ट्रेस को डेट करना चाहते हैं। इस पर राजकुमार राव ने कहा कि वह दीपिका पादुकोण को डेट करना चाहते हैं।

पति, पत्‍न‍ि और वो में आएंगी नजर 
भूमि पेडनेकर ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। 2015 में उन्‍होंने दम लगा के हईशा फ‍िल्‍म से डेब्‍यू किया था। अभी वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ सोन चिड़िया में नजर आएंगी और उसके बाद कार्त‍िक आर्यन के साथ पत‍ि, पत्‍नि और वो में।