अब कांग्रेस पार्टी को सभालेगा ये नेता , राहुल गांधी करेंगे बस ये काम…

कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि राहुल गांधी हमारे लोकप्रिय नेता हैं। इसलिए हम सब यह आशा करते हैं कि वह एक बार फिर पार्टी की कमान संभालेंगे और पार्टी की विचारधारा को आगे ले जाएंगे।

 

कांग्रेस ने इस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए इस बार बड़ा बदलाव किया है। इस बार कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव डिजिटल प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसके जवाब में सुप्रिया ने कहा कि निकट भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता। उन्होंने कहा कि ‘जनवरी तक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। जहां तक राहुल गांधी वह एक बेहतरीन नेता हैं और उनसे बेहतर कांग्रेस की विचारधारा का प्रतिनिधित्व शायद ही कोई करता है।

राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने की संभावनाओं पर पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वह पार्टी में न तो कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं और न ही पूर्व अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं। सुप्रिया ने आगे कहा कि राहुल गांधी हमारे शीर्ष नेता हैं। यही वजह है कि राहुल गांधी जब भी सरकार से सवाल—जवाब करते हैं तो सरकार का कुर्सी हिल जाती है।

कांग्रेस पार्टी को जल्दी ही नया अध्यक्ष मिलने वाला है। दरअसल कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मीडिया को जानकारी दी है कि कांग्रेस कार्यसमिति जल्द ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराएगी। चुनाव जनवरी में होंगे। जिस पर सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी काम रही है। उम्मीद है जनवरी तक कांग्रेस को अपना नए अध्यक्ष मिल जाए।