अनिल कपूर के बेटे किंग खान की बेटी से करना चाहते हैं रोमांस

बॉलीवुड के झक्कास हीरो अनिल कपूर तो सबके फेवरेट हैं ही साथ ही उनके तीनों बच्चे सोनम कपूर, रेहा कपूर और हर्षवर्धन कपूर भी बॉलीवु़ड में एक्टिव हैं। उनकी बेटी सोनम कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें फैशनिस्टा गर्ल भी बोला जाता है। वहीं उनकी बेटी रेहा कपूर भी बॉलीवुड की जानी मानी प्रोड्यूसर बन चुकी हैं। इसके अलावा उनके बेटे हर्षवर्धन भी अब बॉलीवुड एंट्री कर चुके हैं। हर्षवर्धन की अब तक केवल दो फिल्में रिलीज हुई हैं। बता दें कि उनकी दोनों ही फिल्मों ने कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। बता दें कि ये तीनो भाई बहन हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आए थे।

आपको बता दें कि इन तीनों ने इस शो में जमकर मस्ती की है। वहीं हर्षवर्धन कपूर ने इस शो में कहा था कि बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ वो रोमांस करना चाहते हैं। बता दें कि हर्ष से करण ने पूछा कि वो अगर किसी फिल्म में राम बनते हैं, तो फिल्म में उनकी लीला के तौर पर वह किसे देखना चाहेंगे। हर्षवर्धन ने इस पर कहा कि सुहाना खान को वो लीला बनते हुए देखना चाहते हैं। जिसके बाद करण जौहर ने एक सवाल किया कि रणबीर कपूर से वह क्या लेना चाहते हैं। तो इस पर हर्ष ने कहा कि आलिया भट्ट को।

बता दें कि वाकई में हर्ष ने अब कॉफी विद करण में खूब धमाल मचा दिया है। हर्ष का ये अंदाज़ देख करण जौहर भी दंग रह गए हैं। साल 2016 में हर्षवर्धन कपूर ने फिल्म ‘मिर्जया’ से अपना डेब्यू किया था। उनके साथ इसमें सैयामी खैर दिखाई दी थीं। लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई थी। हर्षवर्धन कपूर इसके बाद करीब दो साल बाद फिल्म भावेश जोशी में दिखाई दिए थे। जो कि इसी साल रिलीज हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर उनकी ये फिल्म भी ना चल पाई। फिलहाल आने वाले दिनों में हर्षवर्धन कपूर का करियर कैसा होगी ये तो अभी किसी को नहीं पता है। लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही वो शायद कोई बड़ा कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे।