अजगर ने हवा में किया चिड़िया का शिकार, वीडियो ने जमकर मचाई हलचल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने जम कर हलचल मचाई हुई थी। इस वीडियो में एक इमारत पर लगे एंटीना से लटका अजगर हवा में चिड़िया का शिकार करता नजर आ रहा है। बेहद अजीब होते हुए भी ये कई लोगों ने देखा और साझा किया। इस वीडियो को कैथी नाम की महिला ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है।

ये विशालकाय अजगर एंटीना पर लटका हुआ है और उसने अपने जबड़े में एक चिड़िया को पकड़ा हुआ है। अपनी पोस्ट में कैथी ने बताया कि उसने बीते माह 20 फरवरी का ये नजारा अपनी छत से सामने की इमारत में देखा और शूट कर लिया। उसके बाद वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

ऑस्ट्रेलियाई वेब साइट पर्थ नाउ के मुताबिक ये नजारा देख कर पहले तो कैथी कुछ डरीं लेकिन फिर हिम्मत करके उन्होने पूरी घटना का एक वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर किंग्सक्लिफ हैपनिंग्स नाम के एक फेसबुक ग्रुप में शेयर कर दिया।

कैथी का कहना था कि अजगर को काफी समय लगा तब जाकर वो उस पक्षी को निगल पाया, जिससे उन्हें समय मिल गया और वो वीडियो बना पाईं। ये वीडियो देखते देखते चर्चित हो गया और अब तक इसे कई लोग देख चुके हैं। हजारों ने इसे शेयर किया और लाखों ने देखा।

कैथी के फेसबुक ग्रुप पर पोस्ट किये जाने के बाद से लेकर अब तक इसे देखने वालों के जम कर कमेंट आए हैं। जहां कुछ के अनुसार ये हिम्मत भरा है, तो कुछ के लिए डरावना और भयानक। फेसबुक यूजर्स ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई अजगर की एक प्रजाति है। कुछ लोगों को ये खतरनाक भी लगा।