अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना , कही ये बात

ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों के खिलाफ राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में समाजवादी युवा घेरा कार्यक्रम आयोजित किया.

 

जिसमें युवाओं के लिए घटते रोजगार के अवसर, बढ़ती बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, छात्र संघों के चुनावों पर रोक, ऑनलाइन शिक्षा की दिक्कतें, छात्रों पर फर्जी आपराधिक मुकदमों के साथ बदहाल कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, युवा घेरा कार्यक्रम की अपार सफलता ने दिखा दिया है कि प्रदेश में युवा शक्ति भाजपा सरकार की नीतियों से कितनी आक्रोशित है। प्रदेश का युवा सत्ता के बदलाव के लिए एकजुट हो चुका है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में युवा शक्ति भाजपा सरकार की नीतियों से काफी आक्रोशित है।