वीरेंद्र सहवाग ने देशवासियों को दी दीपावली की बधाई 

पूरे देश में दीपावली की धूम मची हुई है। भारत के हर कोने में दीपावली धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर क्रिकेट व दूसरे खेल के कई दिग्गजों ने अपने फैंस को दीपावली की शुभकामना दी है। सिर्फ भारतीय खिलाड़ी ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी अपने फैंस को दीपावली की शुभकामना देते नजर आए। यहां तक कि पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी ने भी भारतीय फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

सहवाग- गंभीर ने कहा, हैप्पी दिवाली
टीम इंडिया के फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं देने में सबसे आगे रहे गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग व टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री। गौतम गंभीर ने सभी फैंस को अपनेपन का संदेश देते हुए लिखा, ‘अपनेपन का दीप जलाकर, सबको हम अपना बना लें, दूसरों की भी खुशियाँ चाहें, ऐसे ये त्योहार मना लें। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!’
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

वीरेंद्र सहवाग ने भी दी शुभकामनाएं
वीरेंद्र सहवाग ने फैंस को दीपावली की बधाई देते हुए लिखा, ‘आपका मार्ग हमेशा प्रज्ज्वलित रहे व आपके ज़िंदगी में खुशियां, प्रेम व प्रकाश हो। आप धूमधाम से दीपावली मनाएं। ‘
सहवाग बोले- धूमधाम से दीपावली मनाएं
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने सभी फैंस को दीपावली मुबारक बोला व लिखा कि हमें जरूररतमंदों की खुशियों के लिए कार्य करना चाहिए।

विदेशी खिलाड़ियों ने भी किया दीपावली विश
दीपावली की शुभकामनाएं देने में विदेशी खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे। पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी व साउथ अफ्रीका के पूर्व लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने भी भारतीय फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी।