राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर बोले कांग्रेस नेता शशि थरूर, निशाने पर भाजपा

भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अपने नेताओं का इस्तेमाल अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के खिलाफ माहौल बनाने में कर रही है। उसने एक बार फिर से कहा कि राम के जन्मस्थान पर ही मंदिर बनेगा। दिसंबर, 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाने का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि कोई भी अच्छा हिंदू किसी दूसरे के पूजा स्थल को तोड़कर वहां राम मंदिर बनते नहीं देखना चाहेगा।

Image result for कांग्रेस

इस बयान पर केंद्रीय प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उसके नेता शशि थरूर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राम देश की आत्मा हैं। राम मंदिर के तोड़ जाने के बाद लोगों ने उसके लिए 500 सालों तक लड़ाई लड़ी है। शशि थरूर ने जो भी कहा है वह निश्चित तौर पर राहुल गांधी का ही नजरिया है और वे राम की जन्मभूमि पर मंदिर नहीं चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *