
ये वीडियो एक स्पाइसी सॉस के एडवरटाईजमेंट का है जिसमें रणवीर कैप्टन चिंग्स के भूमिका में दिखाई दें रहे हैं। खास बात तो ये है कि इस एडवरटाईजमेंट में रणवीर के साथ टीवी की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी नजर आ रही हैं। करिश्मा ने इस एडवरटाईजमेंट में स्पेस सेंटर की एक मैडम का भूमिका निभाया है जो धरती को बचाने के लिए कैप्टन चिंग्स की मदद लेती हैं। रणवीर सिंह की एंट्री होने से पहले उनका परिचय इस लाइन से होता है- जिसके बम में है आग इसके बाद ही रणवीर की एंट्री हो जाती है। जैसे ही रणवीर सॉस खाते हैं उनके बम से आग निकलने लगती हैं। इसके बाद रणवीर रॉकेट की तरह उड़ जाते हैं व धरती पर बढ़ रहे संकट को रोकते हैं।
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने एक बार फिर से रणवीर का मजाक उड़ाना प्रारम्भ कर दिया। एक यूज़र ने कमेंट कर लिखा कि- ‘मुझे भी यह चटनी खानी है’।वही दूसरे ने लिखा है कि- ‘आग तो नहीं लगी लेकिन इस एड को देखकर आंखो से खून जरूर निकलने लगा। ‘ रणवीर के इस वीडियो को अब तक 32 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका हैं।