मम्मी बनने के बाद इन दिनों अपने फिटनेस पर ध्यान दे रही सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा इन दिनों अपनी मैटरनिटी लीव इंजॉय कर रही हैं।सानिया ने 30 अक्टूबर को बेटे इजान मिर्जा मलिक को जन्म दिया था। इन दिनों सानिया मिर्जा बेट और फैमली के साथ ज्यादा समय बीता रही हैं। सोशल मीडिया पर सानिया ने अपने बेटे की एक नईं फोटो शेयर की है।

सानिया मिर्जा ने लिखा है कि उनका बेटा कैमरे में पोज देना जानता है। सानिया अपने लाड़ले पर खूब प्यार लूटा रही हैं। मम्मी बनने के बाद इन दिनों वो अपने फिटनेस पर ध्यान दे रही है।

कुछ दिन पहले भी सानिया ने अपने बेटे की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में सानिया ने बेटे इजान का चेहरा दिखाया है। बेटे के पैदा होने के बाद जो भी तस्वीरे शेयर की गई थीं, उनमें इजान का चेहरा छुपाया हुआ था। सानिया ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। सानिया ने कैप्शन में लिखा, ‘इस भागदौड़ भरे जीवन में बेहतर जिया जा सकता है, और यह समय दुनिया से हेलो बोलने का है’

इस तस्वीर में छोटे इजान टोपी और टी-शर्ट पहने हुए मुस्कुरा रहे हैं। इससे पहले जो तस्वीर सानिया ने शेयर की थी उसमें इजान पिता शोएब मलिक की बल्लेबाजी देखते हुए नजर आ रहे थे, हालांकि इसमें भी उनका चेहरा छुपाकर रखा था। बता दें कि सानिया-शोएब के घर 30 अक्टूबर को बेटे का जन्म हुआ था। शोएब ने अपने ऑफिशियल टि्वटर के जरिए फैन्स के साथ इस खुशी को शेयर किया था।

उन्होंने लिखा, मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं एक बेटे का पिता बन गया हूं। आपको बता दें पिछले दिनों सानिया ने अपना 32वां जन्मदिन मना मनाया हैं। टेनिस की दुनिया में सानिया ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। सानिया ने अपने करियर में कई ग्रैंडस्लैम खिताब जीते। सानिया भारत में टेनिस को लेकर बहुत पॉपुलर हुईं। मम्मी बनने के बाद एक बार फिर वो खेल में लौटने की कोशिश कर रही हैं।