मध्य अफ्रीकी देशों में तेजी से बढ़ रहा इबोला का आतंक

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि यूगांडा सीमा के पास दो पुष्टि किए गए मामलों के बाद कांगो से फैले घातक इबोला वायरस का खतरा उच्च स्तर पर बढ़ रहा है। पूर्वोत्तर कांगो में इसका प्रकोप उत्तर-पश्चिम में पिछले एक की तुलना में अधिक बढ़ा है और चिकित्सकों के लिए एक जटिल समस्या बनता जा रहा है। धीरे-धीरे यह अन्य क्षेत्रों में भी अपने पैर पसार रहा है।

डब्ल्यूएचओ का कहना है कि लोगों में इससे बचाव को लेकर असुरक्षा अधिक है। युगांडा ने कहा है कि क्षेत्र में आवश्यकतानुसार टीकाकरण शुरू करने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार तक 124 इबोला मामलों की पुष्टि हुई जिसमें 71 मौतें शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *