ब्लड प्रेशर से लेकर दातों की तकलीफ कों दूर करता है लहसुन

कच्चा लहसुन का नाम सुनते ही सबसे पहले तो लोगों के खराब से मुंह बनते हैं। कच्चा लहसुन खाने से अक्सर ही सांस में बदबू, बदबूदार डकारें जैसी कई परेशानियां होती हैं। हम लहसुन का इस्‍तेमाल खाने में Tadka लगाने या Gravy बनाने के लिए करते हैं। लहसुन किसी भी बेजान सब्‍जी के स्‍वाद को जानदार बना देता है। लेकिन लहसुन में ऐसे गुणकारी तत्‍व मौजूद होते हैं जो आपको कई बीमारियों से दूर रखते हैं। लहसुन एक Wonder Food है।

Related image

कच्चा लहसुन हर तरफ से शरीर के लिए फायदेमंद है, भले ही उससे बदबू आती हो लेकिन इसके फायदें किसी चमत्कार से कम नहीं है। एक कली लहसुन शरीर के लिए एक वरदान समान है। अगर आयुर्वेद के हिसाब से देखा जाए तो कच्चा लहसुन हमेशा जवां रहने का एक वरदान माना जाता है। आज जानिए जिसे कच्चे लहसुन से हम दूर भागते हैं खाली पेट उसे खाने के कितने फायदे हैं। कच्चे लहसुन में Natural Antibiotic गुण पाए जातें हैं जिससे कई बिमारियां दूर हो जाती हैं।

पेट की समस्या के लिए लाभकारी : अगर आपको भी पेट से जुड़ी परेशानियां हैं या कब्ज की शिकायत है को आपके लिए कच्चा लहसुन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। इससे आपके पेट में मौजूद Toxic substances (विषाक्त पदार्थ) को साफ करने में मदद करता है।

दांत दर्द में असरदार: आप या आपका कोई करीबी दांत के दर्द से जूझ रहा है तो लहसुन की एक कली ही इस दर्द को दूर करने में फायदेमेंद है। इसमें मौजूद Anti-bacterial और दर्द निवारक गुण दांत के दर्द से पल भर में ही आराम दिलाएगा। इसके लिए कच्चे लहसुन को पहले पीस लें फिर दांत में दर्द होने वाली जगह पर लगा लें, जल्द ही आराम मिलेगा।

दिल की करे रक्षा: आज के इस धूल-मिट्टी और Pollution की वजह से दिल से जुड़ी भी कई परेशानियां होती हैं। उन लोगों के लिए कच्चा लहसुन बहुत ही ज्यादा फायदेमेंद होता है। कच्चे लहसुन में Free Oxigen Radicals होते हैं जिससे हमारे दिल की रक्षा होती है।

भूख बढ़ाने में फायदेमंद: अगर आपको और आपके बच्चों को कम भूक लगने की परेशानी है तो लहसुन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाना चाहिए इससे पेट का Digestive System बहुत ही सही रहता है। जिससे भूख बढ़ती है।