बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने के लिए वाराणसी पहुंचीं धड़क गर्ल

बॉलीवुड की धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर आज अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं। जाह्नवी कपूर ने साल 2018 को फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जाह्नवी में बॉलीवुड की अदाकार श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं।

जाह्नवी कपूर अपने जन्मदिन से एक दिन पहले बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने के लिए वाराणसी पहुंचीं। दोपहर भोग आरती के दौरान धड़क गर्ल काशी विश्वनाथ दरबार पहुंची। यहां उन्होंने विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और मंगलकामना की।

इस मौके पर जाह्नवी ने सफेद रंग के पटियाला सूट पहना था। इस लुक में धड़क गर्ल बेहद सिंपल और खूबसूरत नजर आई। बाबा के दर्शन करने के बाद जाह्नवी अपने फैंस से मिली। जिसके बाद जाह्नवी ने यहां की फेमस चाट का भी मजा लिया। उसके बाद जाह्नवी ने कचौड़ी गली में ब्लू लस्सी के दुकान पर काशी की मशहूर लस्सी का स्वाद चखा। जाह्नवी ने बताया कि ये उनका सपना था।

आपको बता दें कि श्रीदेवी के जाने के बाद लोगों को जाह्नवी में श्रीदेवी की झलक दिखाई देती हैं। जाह्नवी को देखकर कई बार लोग कहते सुनाई देते हैं कि उन्हें लगता है जैसे श्रीदेवी की वापसी हो गई। जाह्नवी ने मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनैशनल स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की।

इसके बाद साल 2015 में कैलिफोर्निया गईं, जहां Lee Strasberg Theatre and Film Institute से उन्होंने ऐक्टिंग का कोर्स किया। कहते हैं सबसे पहले उन्हें एक फिल्म ऑफर हुआ, जो साउथ इंडियन सुपरस्टार महेश बाबू के ऑपोज़िट था और इस रोल के लिए जाह्नवी ने इनकार कर दिया।

आपको बता दें कि धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक में बिजी हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है। इस फिल्म के लिए जम कर पसीना बहा रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती हैं अपने फोटो और वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। उनकी हर फोटो को फैन्स काफी पसंद भी करते हैं।