फ्रांस में दुनिया का पहला न्यूड रेस्टोरेंट अब होगा बंद

फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित दुनिया का पहला न्यूड रेस्टोरेंट अब बंद होने जा रहा है। न्यूड रेस्टोरेंट जब पहली बार पेरिस में ओपन हुआ था, तब दुनियाभर में कई लोगों ने इस पर आपत्ति व्यक्त की थी। इस रेस्टोरेंट का मालिक ने कहा है कि अब तक का अनुभव हमारे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है और कस्टमर्स की कमी की वजह से अब इसे बंद करना पड़ रहा है। इस साल फरवरी में न्यूड रेस्टोरेंट पूरी तरह से बंद हो जाएगा।

साल 2016 में माइक और स्टीफन साडा ने एक अलग अनुभव के लिए न्यूड रेस्टोरेंट को ओपन किया था। फूड टेबल पर लोगों के साथ एक अलग और यूनिक न्यड एक्सपीरियंस के लिए शुरू किया था। इस रेस्टोरेंट का नाम ओ’नेचुरल है।

इस रेस्टोरेंट में के अंदर चेंजिंग रूम और लॉकर की सुविधा है, जहां कस्टमर्स अपने मोबाइल और कपड़े रख सकते हैं। इस रेस्टोरेंट में फूड टेबल में मोबाइल या कैमरा ले जाना प्रतिबंध है। रेस्टोरेंट में कपल्स को पहनने के लिए चप्पल की जोड़ी दी जाती है, वहीं अगर महिलाएं चाहे तो हाई हील सैंडल्स की मांग कर सकती हैं।

हालांकि, इस रेस्टोरेंट के बंद होने की खबर को लेकर रेगुलर कस्टमर्स में निराशा है। कुछ कस्टमर्स ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ओ’नेचुरल में उनका बहुत अच्छा अनुभव रहा था।