दिल्ली के रोहिणी इलाके में नर्सरी की छात्रा से कैब में दुष्कर्म

दिल्ली के रोहिणी इलाके में नर्सरी की छात्रा से स्कूल कैब में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर शाहाबाद डेयरी पुलिस ने पोक्सो ऐक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Image result for नर्सरी की छात्रा के साथ स्कूल कैब में दुष्कर्म,कैब चालक गिरफ्तार

चार साल की पीड़ित बच्ची परिवार समेत रोहिणी सेक्टर-25 में रहती है। बच्ची पास के ही एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है और रोजाना कैब से आती-जाती है। आरोप है कि कैब चालक सुरेश अक्सर उसके साथ अश्लील हरकत करता था। बीते हफ्ते उसने कैब में बच्ची से दुष्कर्म किया। मेडिकल में भी बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

पीड़ित बच्चे के परिजनों ने दुष्कर्म की शिकायत ने पुलिस थाने में की, जिसके बाद शाहाबाद डेयरी पुलिस ने पोक्सो ऐक्ट मामला दर्ज कर आरोपी कैब चालक सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है।