
कल एक बार फिर तैमूर अपनी नैनी के साथ घूमने निकले व मीडिया ने उन्हें स्पॉट कर लिया। प्रिंस तैमूर डार्क ब्लू कलर की प्रिंटेड शर्ट में बेहद क्यूट लग रहे थे। जैसे ही उन्होंने मीडिया को देखा तैमूर ख़ुशी से झूम उठे। मीडिया पर्सन्स भी तैमूर को देखते ही उन्हें आवाज लगाने लगे व फिर तैमूर ने पलटकर मीडिया को बाय भी किया। खास बात तो ये है कि तैमूर ने एक बार नहीं बल्कि दो बार पलटकर मीडिया को बाय किया।
सोशल मीडिया पर एक बार फिर तैमूर की क्यूट फोटोज व वीडियोस वायरल होने लगे। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें तैमूर इस वर्ष दिसंबर में 2 वर्ष के हो जाएंगे। तैमूर अब इस बात से वाकिफ हो गए हैं कि उन्हें किस तरह मीडिया का सामना करना है। सोशल मीडिया पर तैमूर के नाम से ना जाने कितने ही अकाउंट बने हैं जिस पर हर दिन छोटे नवाब की क्यूट फोटोज व वीडियोस वायरल होते ही रहते हैं। आप भी देखिये तैमूर का ये क्यूट वीडियो।