इस दुनिया से गुमनाम हो गई सलमान की ये हीरोइन

सलमान खान के साथ फिल्म तेरे नाम में भूमिका चावला ने काम किया था। भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त 1978 को नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। भूमिका को वन फिल्म वंडर भी कहा जाता है। बॉलीवुड में जब उनकी दूसरी फिल्में नहीं चली तो उन्होंने योगा टीचर भरत ठाकुर से शादी कर ली।

शादी के पहले दोनों ने एक-दूसरे को 4 साल तक डेट किया था। बता दें कि भूमिका, भरत ठाकुर से योग सीखती थीं। 3 साल योग सीखते-सीखते पहले दोनों में दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने नासिक के गुरुद्वारे में शादी की थी।

गुरुद्वारे में शादी के बाद दोनों ने मुंबई में रिसेप्शन दिया था। भूमिका चावला के रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन फैमिली समेत पहुंचे थे। अभिषेक भी भूमिका को बधाई देने आए। अभिषेक और भूमिका ने फिल्म रन में साथ काम किया था।

शादी के 7 साल बाद 2014 में भूमिका ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद भूमिका ने 2016 में एक बार फिर वापसी की और फिल्म ‘द अनटोल्ड स्टोरी: एमएस धोनी’ से कमबैक किया। फिल्म में वो सुशांत सिंह धोनी की बहन बनी थीं। फिलहाल भूमिका अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं।