बेटे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी से नाराज़ बोनी कपूर ने दिया ये बयान

बॉलीवुड में इस वक्त कई ऐसे कपल हैं​ जिनकी शादी के चर्चें मनोरंजन की दुनिया पर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का। दोनों की शादी को लेकर अफवाहों का बाजार काफी गर्म है। दोनों की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा चर्चा उनकी पर्सनल लाइफ की हो रही है। बीते दिनों ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी से जुड़ी एक और दिलचस्प खबरें आई थी।

खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अगले महीने यानी 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि दोनों की शादी हिंदू नहीं बल्कि क्रिश्चियन रीति रिवाज से होने वाली है। इस बारे में जब अभिनेता अर्जुन कपूर के पिता फिल्ममेकर बोनी कपूर से की गई तो उन्होंने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों को महजा अफवाह ही बताया है। बोनी कपूर का कहना है कि, ये खबर सच नहीं है।

कपूर खानदान के एक करीबी ने कहा है कि, ये शादी कहां से आ गया? अर्जुन ने हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया है। हर किसी को उसे अपने फैसले लेने के लिए स्पेस देना चाहिए। जब वह हमें बताएगा कि वह शादी कर रहा है तो हम उसमें खुशी खुशी शरीक होंगे। तब तक के लिए उसे अकेला छोड़ दीजिए।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले मलाइका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमे वो अर्जुन कपूर के परिवार के साथ हॉलीडे मनाती हुई नजर आई थी। इन्हीं वायरल होती तस्वीरों के चलते अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरों को हवा मिल जाती है।