आज का राशिफल इन राशि के लोगों के लिए रहेगा दिन शुभ और इनको होगा इससे बचना

मेष

सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों से बच कर रहें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेंगी। आज कोई भी नये काम का आरंभ न करें।

वृष
वाणी में कटुता के कारण परेशानी में पड सकते हैं। आज ऑफिस में विरोधियों से बच कर रहें। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव के कारण मन को शांति मिलेगी।

मिथुन

किसी करीबी से धोखा मिल सकता है तो अपने राज किसी के साथ साझा ना करें। संतान सुख प्राप्त हो सकता हैं। व्यापार में सफलता मिलने से धन लाभ होगा।

कर्क

ज्यादा सोच विचार मन को विचलित करेगा। वाणी पर संयम रख कर काम निकलेगा। मानसिक निराशा के कारण परेशानी में फंसेंगे। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

सिंह

जमीन और वाहनों से जुडी किसी परेशानी का सामना करेंगे। मित्रों के सहयोग से काम में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।

कन्या

आत्मविश्वास में वृद्धि से मान सम्मान मिलेगा। कार्य में सफलता के लिए सहयोगी सहायता करेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। अनावश्यक मानसिक तनाव लेने से काम में मन नहीं लगेगा।

तुला

दूर की यात्रा करने से बचे। क्रोध मे संयंम रखें नहीं तो झगडें में फंस सकते है। शारीरिक और मानसिक रूप से विचारों में सकारात्मका आने से आत्मविश्वास बढेंगा।

वृश्चिक

परिजनों के साथ समय बिताने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। करियर में पदोन्नति की संभावना हैं। आज दिविधावश सही फैसला न लेने से अपना नुकसान करेंगे।

धनु

निर्णय लेने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। परिवार में वाद-विवाद के कारण परेशान रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में नया प्रपोजल मिलेगा। विदेश जाने के अवसर मिलेगें।

मकर

धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। व्यवसाय में लाभ के अवसर बनेगे। वाहन चलाते समय थोड़ा संभलकर चलें। परिवार से कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता का अनुभव करेगें।

कुंभ

पारिवारिक जीवन में मंगलमय वातावरण रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। मित्रों से मिलने से मन प्रसन्न रहेंगा। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिती मजबूत होगी।

मीन

नए कार्य की शुरुआत कर सकते है। स्वास्थ्य के नजरंदाज न करें। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। आज प्रेम का इजहार करने मे सफल रहेंगे।