आज का राशिफल: इन रशिवालो को भाई-बंधुओं से प्रेम तथा मित्रों से मिलेगा सहयोग

फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2075, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, 27.22 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा है, फिर भी आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करना होगा। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। आज जिद करने के बजाए समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा। भाई-बंधुओं से प्रेम तथा मित्रों से सहयोग मिलेगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

वृष राशि :- आज आपको संभलकर चलना होगा। आपका मन काफी चंचल रहेगा, जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी। इस वजह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेंगे। आज छोटी यात्रा होने की संभावना है। स्त्रियों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। साहित्य-लेखन के लिए अच्छा दिन होने के कारण आप अपनी प्रतिभा लेखन में दिखा सकते हैं।

मिथुन राशि :- आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव करेंगे। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधाएं रहेंगी, जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेंगे। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अत्यधिक खर्च होगा। मानहानि हो सकता है, अत: सावधान रहें। गलतफहमी दूर करें, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने को मिलेंगे। मित्रों तथा परिजनों के साथ आज का दिन आनंद पूर्वक बिताएंगे। उनकी तरफ से आपको भेंट-उपहार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। आपके मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को खत्म करना होगा। आपका दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपने नया काम करने की जो योजना बनाई है वह पूरी होगी। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला होगा। उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी, जिससे पदोन्नति होने के अवसर मिलेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा पत्नी के साथ भी अच्छा वक्त बीतेगा। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है।

कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे। पुत्र के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा तथा पत्नी का सहयोग मिलेगा। नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए आज का दिन उत्तम है।

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी अनैतिक काम तथा सरकार विरोधी कामों से दूर रहें, अन्यथा आप मुसीबत में आ सकते हैं। पानी से दूर रहें। आज आप खर्च ज्यादा करेंगे।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए नए काम की शुरुआत के लिए उत्तम है। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेंगे। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहने वाले मित्रों और सगे-सम्बंधियों के समाचार प्राप्त होंगे, जिससे काफी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतान की चिंता सताएगी। आज किसी भी चर्चा या वाद-विवाद में नहीं पड़ें।

धनु राशि :- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। धन लाभ का योग है। सहकर्मियों के साथ सहयोग मिलेगा, प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। कानूनी मामलों में दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका दिन सुख-शांति और आनंद में व्यतीत होगा। मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रहेगा और उनके साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि :- आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद-विवाद होगा। कई परेशानियों तथा विरोधी परिस्थियों के कारण आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी भी तरह के दस्तावेज को लेकर सावधानी रखें। ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो आपके मानहानि का कारण बने। स्त्री पानी से सावधान रहें।

मीन राशि :- आपका आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। वैचारिक रूप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं होगा। यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य की दिक्कतें आने की संभावना है। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। संतान की तबीयत या पढ़ाई के सम्बंध में चिंता रहेगी।