यमुनोत्री हाईवे चौथे दिन भी बाधित,जानें कब शुरू होगा ट्रैफिक

उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार की सुबह रानाचट्टी के पास भूधंसाव होने से फिर से अवरुद्ध हुआ यमुनोत्री हाईवे शनिवार को चौथे दिन भी बाधित है।  इससे यमुनोत्री धाम की यात्रा बुरी तरह प्रभावित हो गई है। मार्ग खोलने के लिए हलांकि एनएच की ओर से भूधंसाव वाली जगह पर वायरक्रेट लगाई जा रही है।

लेकिनइसके बाद भी मार्ग को विधिवत सुचारू होने में अभी कम से कम चार दिन का समय ओर लगेगा। मार्ग की बदहाल स्थिति को देखते हुए अब अधिकांश यात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा रद्द कर गंगोत्री ओर केदारनाथ धाम की ओर रूख कर रहे हैं। शुक्रवार सांय को यमुनोत्री हाईवे  छोटे वाहनों के लिए 11 घंटे बाद सुचारु किया गया।

जिसके स्थानीय प्रशासन की ओर से जानकी चट्टी में फंसे सभी छोटे वाहन निकाल लिए गए। वही दूसरी ओर शनिवार की सुबह से मार्ग खोलने के लिए रानाचट्टी में भू ध्ंसाव वाली जगह पर अब एनएच की ओर से वायरक्रेट लगाई जा रही है। जिसमें यात्रियों को  छोटे वाहनों को रोक-रोक कर भेजा जा रहा है।