चाय के साथ सर्व करे गरमा गरम ब्रेड स्नैक्स, देखे रेसिपी

आवश्यक सामग्री
ब्रेड(Bread): 8
उबला आलू(Boiled potato): 1
मक्के के दाने(Boiled sweet corn): 2 चम्मच
बारीक़ प्याज(Chopped Onion): 1
हरी मिर्च(Green chopped chili): 4


मेयोनेज़(mayonnaise): 1/2 cup
हरी चटनी(Green chutney): 2 चम्मच
नमक(Salt): 1/2 चम्मच (स्वाद अनुशार)
बटर(Butter)
सजाने के लिए:-
टोमेटो सॉस (Tomato sauce)
सेव (भुजिया)(Sev)
बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक बारे कटोरे में स्मैश की हुई आलू को दाल दे |
2. फिर उसमे मक्के के दाने, प्याज का बारीक़, हरी मिर्च, मेयोनेज, हरी चटनी और नमक डाल दे | और उसे अच्छे से मिलाये |
3. हमारी ये बैटर बन कर तैयार हो गयी है अब इसे हम 5 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे |
4. फिर ब्रेड को ले और किसी कटोरे या ग्लास से काट ले | (पुरे ब्रेड को काट कर निकाल ले)
5. फिर ब्रेड पे थोड़ा सा बटर लगा दे और उसके ऊपर आलू का मिक्सचर डाल दे और दूसरी ब्रेड पे थोड़ा सा बटर लग कर उसे ढक दे |
6. फिर ऊपर वाले भाग पे भी थोड़ा थोड़ा बटर लगा दे |
7. फिर गैस पे पैन या तवा रखे और दोनों तरफ से पका ले |
8. दोनों तरफ हो जाने पे उसे उतार दे और बिच से काटकर दो भाग कर दे |
9. तो हम इसके साइड वाले भाग पे थोड़ा सा टोमेटो सॉस लगा देंगे |
और फिर उसके ऊपर थोड़ा थोड़ा सेव(मिक्सचर) डाल दे |
और हमारी क्रिस्पी, खट्टी मीठी ब्रेड स्नैक्स बनकर तैयार हो गयी है |