अंडरआर्म्स के कालेपन से हो गई है परेशान तो अपनाए यह सरल टिप्स

कई महिलाएं अंडरआर्म्स के कालेपन होने की वजह से स्लीवलेस कपड़े चाहकर भी नहीं पहन पाती हैं। किसी के अंडरआर्म्स बचपन से ही काले होते हैं तो किसी के उम्र बढ़ने के साथ हो जाते हैं। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कई महिलाएं कैमिकल युक्त क्रीम का सहारा लेती हैं जो हमारी स्किन पर बुरा प्रभाव डालती हैं, लेकिन अब आपको इस समस्या से परेशान होने की जरुरत नही है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आप घर बैठे ही इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।

खीरा भी कालेपन को दूर करने में मदद करता है। अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए खीरे का रस लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें।

आलू एक नेचुरल ब्लीच है। रोजाना नहाने से पहले आलू के कुछ टुकड़े काटकर अंडरआर्म्स में रगड़ें। ऐसा करने से कालापन दूर हो जाएगा। अगर आप अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों हटाने के लिए शेव करती हैं तो इस से बेहतर है कि आप इसके लिए वैक्सिंग करें। इससे आपके बाल काफी अंदर से निकल आते हैं साथ ही डेड-सेल्स भी हट जाते हैं और आपकी स्किन साफ हो जाती है।

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए बेसन, नींबू और शहद का पैक बना कर लगा सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच बेसन ले और फिर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार ऐसा करने से आपके अंडरआर्म्स की रंगत सुधर जाएगी।

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए थोड़े से दूध में बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं और इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और आधे घंटे के बाद धो लें।