जब नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर कर दिया था केस

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। आज उनकी मां का निधन हो गया है। जैकलीन फर्नांडीज की मां को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनका निधन हो गया। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि पहले भी जैकलीन के लिए मुश्किल हुई थी। उन पर अभिनेत्री नोरा फतेही ने केस कर दिया था।
नोरा फतेही ने जैकलीन पर किया था केस
जैकलीन फर्नांडीज 2022 में 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी थीं। इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज ने नोरा फतेही का नाम लिया था। इसके बाद नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीज पर केस कर दिया था। नोरा फतेही का इल्जाम था कि जैकलीन ने उनका नाम इस केस में गलत तरीके से लिया।
नोरा फतेही ने अपने ऊपर लगे इल्जामों को बताया था गलत
उन दिनों जैकलिन फर्नांडिस प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर थीं। ईडी जैकलीन फर्नांडीज से 200 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग केस में पूछताछ कर रही थी। तभी जैकलीन फर्नांडीज ने नोरा फतेही को सुकेश चंद्रशेखर से तोहफे मिलने की बात कबूली थी। इस पर नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीज पर केस किया था। नोरा फतेही ने अपनी शिकायत में कहा था कि जैकलीन फर्नांडीज ने उन पर झूठा इल्जाम लगाया था कि नोरा ने सुकेश से महंगे गिफ्ट लिए थे।