उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा ऐलान , कहा कल्याण सिंह के नाम पर होगा…

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता कल्याण सिंह का 89 वर्षीय में कल निधन हो गया। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर जनपद के नरौरा में गंगा तट पर बासी घाट पर आज किया जाएगा। इसके लिए उनका पार्थिव शरीर अतरौली ले जाया जा रहा है। सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज दोपहर बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तक तट पर दोपहर 3 बजे किया जाएगा। अंतिम संस्कार में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कई नेता जुटेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने के बाद उनको श्रद्धांजलि दी।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। डिप्टी सीएम ने पांच जिलों में एक-एक सड़क को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखने का ऐलान किया है।

खबर के मुताबिक, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक-एक सड़क कल्याण सिंह के नाम पर होगी। बताया जा रहा है कि अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर की ओर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह होगा। राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह के योगदान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।