National

पश्चिमी सिंहभूम में आईईडी विस्फोट में दो जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया

रांची:  झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को आईईडी विस्फोट में दो जवान घायल हो गए। घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के राधापोरा इलाके में हुई। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घायल दोनों जवानों को इलाज के लिए रांची भेजा गया है।

कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चोथे ने बताया इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं। जिनमें से एक कोबरा 203 बटालियन का और दूसरा झारखंड जगुआर का है। दोनों को अच्छे इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है।

आईईडी हमले में घायल हुए जवानों की पहचान कोबरा के विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के सुनील धान के रूप में हुई है। धान की हालत गंभीर बताई जा रही है। चोथे ने बताया कि इलाके में माओवाद विरोधी अभियान चल रहा है और सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान कई आईईडी को निष्क्रिय किया है।

Related Articles

Back to top button