आज इन राशियो को रोजगार में मिलेगी तरक्की, भाग्य देगा पूरा साथ

मेष-स्थिति सुधार की ओर अग्रसर है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा विनोदप्रिय दिन हो जाएगा। प्रेम की स्थिति अच्छी हो जाएगी। व्यापार और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। मां काली की अराधना करते रहें।

वृषभ-स्वास्थ्य, प्रेम के मामले में थोड़ी डिस्टर्बिंग स्थिति रहेगी। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। मां भगवती की अराधना करते रहें। जरूर अच्छा होगा।

मिथुन-स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें, और अच्छा होगा।

कर्क-स्वास्थ्य में सुधार, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि लेकिन कलह से बचें। प्रेम भी ठीक है। स्वास्थ्य भी सुधार की ओर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-स्वास्थ्य में सुधार, व्यापारिक लाभ, प्रेम और संतान मध्यम अभी चलेगा। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।

कन्या-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-स्थिति सुधार की ओर है लेकिन स्वास्थ्य अभी भी मध्यम रहेगा। बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-मन परेशान रहेगा। खासकर रुपए-पैसे के मामले में। खर्च के मामले में। स्वास्थ्य भी मध्यम है। प्रेम भी मध्यम है। थोड़ा बचकर पार करने की आवश्यकता है इस दिनों। सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करेंगे तो अच्छा रहेगा।

धनु-आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में लाभ होगा। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति भी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है अभी। बाकी प्रेम-व्यापार आपका सही चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर-व्यापारिक लाभ होगा आपका। पहले से थोड़ा बेहतर दिख रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान मध्यम है। बहुत अच्छी स्थिति अभी नहीं कही जाएगी। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।

कुंभ-भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।