आज बदल जाएगी इन राशि वाले जातको की किसमत, पूरे होंगे बिगड़े काम

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने मे सफलता मिलेगी। आर्थिक योजना को साकार रूप देने का प्रयास करें।

 

 

वृष: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया से सहयेाग मिलेगा।

मिथुन: व्यावसायिक योजना में कुछ व्यवधान रहेंगे। आधीनस्थ कर्मचारी या पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क: चंद्र और मंगल की युति मौसम के रोग से प्रभावित कर सकती है। अनावश्यक कार्य से बाहर न निकलें और न ही छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित हों।

सिंह: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या: कोई सुखद समाचार मिलेगा, लेकिन अकारण घर से बाहर न निकलें। स्पर्श कष्टदायी हो सकता है। मादक वस्तुओं के सेवन से बचें।

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आधुनिक तरीके से सीखने की कला में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक सहयोग मिल सकता है। वक्री ग्रह व्यक्ति विशेष से तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

धनु: आपकी राशि से सूर्य, बुध, शुक्र की युति छठे होगी। इस कारण से अज्ञात भय या शारीरिक कष्ट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मकर: पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शारीरिक सुख के अपेक्षा मानसिक संतोष की स्थिति रहेगी।

कुंभ: किसी कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन वक्री गुरु और शनि व्यर्थ की धन हानि करा सकते हैं।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न हो। मंगल धन व्यय कराएगा। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। संयम से काम लेना ही हितकर होगा।