सीएम योगी से ऐसी बात और मुलाकात करने पहुंची कांग्रेस विधायक अदिति सिंह, कांग्रेस पार्टी में मचा हडकंप

उत्तर प्रदेश ।। कांग्रेस के लिए यूपी सहित पूरे देश में अपनी पार्टी को ही संभालना एक चुनौती बनता जा रहा है। आए दिन कोई ना कोई दिन पार्टी को छोड़ दूसरे पार्टी से जुड़ रहा है। कुछ नेता हैं जिनके भाजपा से बहुत करीबी रिश्ते है।

इन्हीं नेताओं में से एक हैं रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का नाम भी इन दिनों सुर्खियों में आया हुआ है। अदिति सिंह भले ही कांग्रेस में हैं पर आए दिन वहां भाजपा के समर्थन में बयान देती रहती हैं। अदिति सिंह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद एक बार फिर अदिति सिंह भाजपा से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही है। इस मुलाकात के बाद कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जो लोग स्वार्थ के बारे में सोचते हैं और उनकी कोई विचारधारा नहीं है। वे कहीं भी जा सकते हैं। हमने अदिति सिंह को नोटिस दिया है। जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अदिति सिंह के खिलाफ पार्टी सीधे कार्रवाई करने से बच रही है।