इस एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, पति ने किया था सौदा, करने लिए कहा था…

एक्ट्रेस का शादीशुदा जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। करिश्मा कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए थे।

 

उन्होंने बताया था कि शादी के बाद उनकी जिंदगी बेहद दर्दनाक हो गई थी। ना केवल संजय बल्कि उनके ससुराल वाले भी उन्हें खूब प्रताड़ित करते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान एक बहुत बड़ा खुलासा किया, जिसे जान सभी हैरान रह गए।

करिश्मा ने बताया कि, जब वो और संजय हनीमून पर गए हुए थे तो संजय ने उनके दोस्तों के साथ एक्ट्रेस का सौदा किया था। करिश्मा ने बताया कि संजय ने मुझे अपने दोस्तों के साथ एक रात बिताने के लिए कहा था। जब मैं इसके लिए राजी नहीं हुई तो उन्होंने मुझे बहुत मारा।

उन्होंने यह भी बताया कि ससुराल में उनकी सास का व्यवहार उनके साथ अच्छा नहीं था। उनकी सास बात-बात पर उन पर हाथ उठा दिया करती थी।

यहीं नहीं संजय कपूर अपने भाई को करिश्मा कपूर पर नजर बनाए रखने के लिए कहते थे। करिश्मा कपूर ने बताया कि संजय छोटी-छोटी बातों पर हाईपर हो जाया करते थे और मेरे साथ मारपीट करने लगते थे।

बता दें कि करिश्मा कपूर ने 17 साल पहले साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी, लेकिन ये शादी सफल नहीं रही।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।

हालांकि इस समय करिश्मा फिल्मों में एक्टिव नही हैं। उन्होंने शादी के बाद से ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। कपूर खानदान की लाडली और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को उनकी शादीशुदा जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा। हालांकि अब उन्होंने अब करिश्मा ने संजय कपूर से तलाक ले लिया है और अपने बच्चों की वो अकेले ही देखभाल करती हैं।