योगी आदित्यनाथ के इस करीबी नेता को अखिलेश यादव ने बनाया अपना, लखनऊ में खुद करेंगे इनका …

इसी वजह से सपा प्रमुख अखिलेश यादव अब सीएम योगी को बड़ा झटका देने जा रहे हैं। वो सीएम योगी के करीबी को ही सपा में लाने जा रहे हैं। खुद वही उनका स्वागत भी करेंगे।

 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव एक तगड़ा दांव चलने जा रहे हैं। वो योगी आदित्यनाथ को तगड़ा झटका देने वाले हैं। अखिलेश यादव उनके करीबी रहे नेता को अब सपाई बनाने जा रहे हैं।

सपा में आने जा रहे योगी के करीबी नेता का नाम सुनील सिंह है। सुनील सिंह शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। उनके स्वागत के लिए लखनऊ में अखिलेश यादव ने तैयारी कर ली है। हिन्दू युवा वाहिनी के थे अध्यक्ष

सुनील सिंह एक समय में सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी नेता माने जाते थे। उनको हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी गई थी।

हालांकि बाद में उनको हियुवा से निष्कासित कर दिया गया था। अब वो हिंदू युवा वाहिनी भारत के नाम से बनाए संगठन के अध्यक्ष हैं। सुनील सिंह लखनऊ में अपने कार्यकर्ताओं के साथ सपा में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा दोनों ही राजनीति चरम पर थी। हालांकि इस बार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया और यूपी में बहुमत की सरकार बना ली। इसके बाद से ही सपा और बसपा दोनों के ही निशाने पर भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ हैं।