पुरुषो के शरीर की कमज़ोरी को दूर कर मजबूत बनाने में मदद करेगा यह सरल उपाय

सुखी जीवन जीने के लिए शरीर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर शरीर कमजोर होगा तो किसी भी तरीके के काम को करने में दिक्कतें आएंगी। साथ ही जीवन में दुख और परेशानियां भी घेर लेंगी। अगर स्वस्थ जीवन जीना है तो जरूरी है कि आप शारीरिक रूप से मजबूत और शक्तिशाली बने रहें। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही पांच घरेलू उपाय जो शरीर की कमजोरी को दूर कर मजबूत बनाने में मदद करेगा।

केला केला कमजोर शरीर को मोटा और पुष्ट बनाता है। कहते हैं कि शाम के समय खाना खाने के बाद दो केले खाने से यौन दुर्बलता खत्म होती है और शरीर को बल मिलता है। केले को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए।

आंवला
ताकत के लिए आंवला चमत्कारी उपाय है। लगभग 10 ग्राम हरे और कच्चे आंवला को शहद के साथ खाएं। इसे रोज सुबह किसी खट्टे फल की तरह शहद लगाकर खाएंगे तो यौन बल बढेगा और शरीर मजबूत बन जाएगा।

नींबू
नींबू शरीर में शक्ति बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है। इससे कमजोरी दूर होती है और शरीर में नई स्फूर्ति पैदा होती है। इसे नमक या चीनी के साथ मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पिएं।

घी
घी हर रूप में सेहत के लिए अच्छा होता है।अगर शरीर में कमजोरी या यौन दुर्बलता महसूस हो रही हो तो घी का सेवन करें। रोज शाम का भोजन करने के बाद घी और शहद को मिलाकर इसका सेवन करें। इससे याददाश्त के साथ-साथ शरीर की ताकत और वीर्य बढ़ता है।