गूगल के कर्मचारियों को कोरोना संकट के बीच हुई ये बड़ी परेशानी, कहा:’स्पलाई सीमित संख्या…’

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल  ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया था। हालांकि, अब कंपनी के कर्मचारियों को लैपटॉप से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इस बात की जानकारी की एक रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के कर्मचारियों का कहना हैं कि लैपटॉप की स्पलाई सीमित संख्या में हो रही है।

कंपनी Nooglers को दे रही है प्रथामिकता सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल में इस समय अस्थायी कर्मचारियों की संख्या आधी है। साथ ही कंपनी Nooglers को प्राथमिकता दे रही है।

आपको बता दें कि Nooglers वो कर्मचारी हैं, जिन्हें हाल ही में आधिकारिक रूप से नियुक्त किया गया है। वहीं, कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने बीते सप्ताह कहा था कि हम जल्द ही अपने कार्यलय खोलेंगे और अपने कर्मचारियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखेंगे।