इन राशि वाले जातको को मिलेगा शुभ समाचार, पूरे होंगे बिगड़े काम

मेष: जीवनसाथी का सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन किसी अपने से तनाव भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी सुधार होगा। आर्थिक मामलों में आंशिक प्रगति होगी।

कर्क: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी, लेकिन संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य रचनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। यद्यपि कुछ पारिवारिक समस्याएं भी व्यवधान उत्पन्न कराएंगी।

कन्या: आर्थिक स्थिति में सुधार का अवसर मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

तुला: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी होगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: यात्र देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।

कुंभ: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, फिर भी आर्थिक तनाव रहेगा। ईश्वर की आराधना फलदायी है।

मीन: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।