घर से भागी लड़की को मदद का झांसा देकर रेड लाइट एरिया में लाया युवक, बंद किया कमरा व…

मदद का झांसा देकर घर से एक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पंजाब की रहने वाली 18 साल की एक लड़की अपने घर से भाग कर मुंबई पहुंची थी।

बतादें कि मुंबई में एक 45 साल के व्यक्ति ने मदद का भरोसा देकर लड़की के साथ बलात्कार किया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार घटनाकी है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अख्तर रियाजउद्दीन कुरैशी बताया जा रहा है। उसे मुंबई के कमाठीपुरा इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार लड़की अपने घर से भागकर जब मुंबई सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो कुरैशी ने उससे मदद के बहाने संपर्क किया। लड़की उसके झांसे में आकर उसे अपनी सारी आपबीती बता दी।

जानकारी के मुताबिक कुरैशी ने उसे रहने की जगह और खाने का भरोसा दिलाया और उसे कमाठीपुरा की  में ले गया। जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया। किसी तरह लड़की वहां से भागकर नागपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंची उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।