मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, गरज के साथ झमाझम बारिश व ओले के बाद अब हो सकता है ये…

राजधानी दिल्ली में मौसम ने पलटवार कर लिया है। जी हां आपको बता दें की, जिसके तहत गुरुवार देर शाम तेज हवाएं, गरज के साथ झमाझम बारिश व ओले गिरे भी हैं। हालाकी इसके साथ ही आने वाले दिनों में बफीर्ली हवाएं राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ाने जा रही हैं।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजधानी दिल्ली के मौसम में गुरुवार को बदलाव देखा गया है, जिसके तहत गुरुवार सुबह से तेज हवाएं चलीं। इस वजह से दिन में ठिठुरन रही। जबकि देर शाम तेज हवाओं के साथ ही कई क्षेत्रों में बारिश व ओले गिरे।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार शाम 8.30 बजे तक पालम में सबसे अधिक 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इसके बाद सफरदजंग में 1.9 मिमी बारिश हुई है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख डॉ कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार शुक्रवार को भी तेज हवाओं संग बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान बढ़ेगा तो अधिकतम तापमान में गिरावट होगी, इस वजह से दिन में ठंड बढ़ेगी।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर शनिवार व रविवार को दिखाई देगा। इस वजह से इन दोनों दिन बर्फीली हवांए चलने का अनुमान है। नतीजतन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है और दिन में ठंड रहेगी।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गुरुवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में तकरीबन 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जबकि अधिकतम तापमान तकरीबन 2 डिग्री के पास नीचे गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा है।

इससे पूर्व बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री था। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रहा है। इससे पूर्व बुधवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 13 डिग्री के पास रह सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री के बीच बना रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही राजधानी दिल्ली में कोहरे का कहर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार से बुधवार तक सुबह कोहरे छाए रहने का अनुमान है। जिसके तहत शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही मघ्यम स्तर का कोहरा व रविवार और सोमवार को घना कोहरा छाया रह सकता है।

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हवा की गति बेहतर होने के बावजूद भी प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार गुरुवार को समग्र दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 430 पर दर्ज किया गया है, जो बुधवार की तुलना में 22 अधिक है।