मलाइका अरोड़ा के गालों को छूते हुए कांपने लगा कंटेस्टेंट, विडियो देख मचा हड़कंप

डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ का प्रीमियर 16 अक्टूबर से सोनी टीवी पर प्रसारित होगा इस शो में मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज के तौर पर नजर आएंगे।

टीवी पर फेमस डांस रियालिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ की जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस शो में मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज के तौर पर नजर आएंगे।

वहीं शो के मेकर्स ने मलाइका अरोड़ा का एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कंटेस्टेंट उनका गाल छूते हुए दिखाई दे रहें है, इसके साथ ही मलाइका का प्यारा सा एक्सप्रेशन भी देखने को मिल रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कंटेस्टेंट मलाइका के नाजुक गालों को छूता दिखई दे रहा है। वहीं कंटेस्टेंट को ऐसा करते देखकर गीता कपूर भी खुद को रोक नहीं पाती हैं और हंसने लगती हैं।

वीडियो में मलाइका का एक्सप्रेशन भी देखते ही बन रहा है। इस वीडियो में मजेदार बात यह है कि जब कंटेस्टेंट, मलाइका के गालों को छूता है तो उसके हाथ कांप रहे होते हैं।

बतादें कि सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शो के मेकर्स भी इस शो के ऑनएयर होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 1 में भी मलाइका बतौर जज के रूप में नजर आईं थीं। वैसे तो मलाइका हमेशा ही अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में हैं रहती हैं।

बतादें कि डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ का प्रीमियर 16 अक्टूबर से रात 8 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। हाल में इस रियलिटी शो की टीम यानी कि मलाइका, टेरेंस और गीता शो के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में नजर आए थें। वहीं दर्शकों को भी इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।