राम मंदिर में लगेगा 10 लाख रुपये का ये घंटा, जलेसर में शुरू हुई घंटा बनाए जाने की तैयारियां

 सुप्रीम कोर्ट की ओर से राम मंदिर का फैसला सुनाए जाने के बाद अब जलेसर में घंटा बनाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। एक घंटे का ऑर्डर पहले से ही मिल चुका था। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, इस पर घिसाई का काम इकबाल कर रहे हैं। वह बनकर तैयार हो चुका है। इस घंटे की कीमत 10 लाख रुपये है। अब दस घंटों पर और काम चल रहा है।

अयोध्या में राममंदिर बनने का रास्ता साफ होने के बाद जलेसर में घंटा बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। एक नहीं 10 घंटे बनाए जा रहे हैं। एक घंटा बनकर तैयार हो गया है। इस घंटे का ऑर्डर पहले ही मिल गया था।

घंटा बना रहे विकास मित्तल ने बताया कि राम मंदिर के लिए देश के सभी मंदिरों से बड़ा और भारी घंटा बनाया जा रहा है। इसका वजन 2100 किलो के करीब है। जो घंटे बनाए जा रहे हैं उनमें पीतल के अलावा अन्य धातुओं का भी प्रयोग किया जा रहा है।

इस घंटे के निर्माण में 10 लाख रुपये से अधिक का खर्चा आ रहा है। इस घंटों की बड़ी डिमांड को देखते हुए कारीगरों की भी संख्या बढ़ाई गई है। जो घंटा बनाया जा रहा है इसकी ऊंचाई छह फुट तथा चैड़ाई पांच फुट होगी।