तेज़ गाती ट्रक का बीच सड़क में फेल हुआ ब्रेक, तभी अकस्मित सामने आया…

टनकपुर के ठुलीगाड़ में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार चल रहा है।टनकपुर ठुलीगाड़ में शुक्रवार को आरजीबी कंपनी के ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया।

ट्रैक्टर को गैड़ाखाली वार्ड नंबर एक निवासी कुंवर राम (40) पुत्र दुर्गाराम चला रहा था। चालक ने बताया कि ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया था। ठुलीगाड़ से टनकपुर आते समय ढलान में वाहन होने से ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ गई थी। बताया कि एक तरफ गहरी खाई थी। इस पर कुंवर राम ने ट्रैक्टर को पहाड़ी की तरफ मोड़ा और खुद उससे कूद गया। तेज रफ्तार वाहन से छलांग लगाने से चालक घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे टनकपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ वीके जोशी ने बताया कि चालक को पैर, कमर और मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। उसका उपचार चल रहा है।