बॉलीवुड से गायब हुई पाकिस्तान की जेबा, खूबसूरती देख मिला था यह काम

बॉलीवुड में आज कई एक्ट्रेसेस हैं जो वक्त के साथ गुमनाम सी हो गई हैं। 90 के दशक में भी कई एक्ट्रेसेस थीं, जो एक वक्त में पर्दे पर आईं और छा गईं। अब आपको फिल्म हिना तो याद होगी ही। इस फिल्म में ऋषि कपूर लीड रोल में थे। फिल्म में ऋषि कपूर के अपोजिट पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार नजर आईं थीं।


इसके अलावा फिल्म में अश्विनी भावे से भी ऋषि ने रोमांस किया था। फिल्म को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म से जेबा बख्तियार रातोंरात छा गईं थीं लेकिन आज जेबा गुमनाम हो गई हैं। जेबा बख्तियार का 5 नवंबर को जन्मदिन होता है। जेबा बख्तियार ने 90 के दशक में कुछ चुनिंदा ही फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्म हिना ने उन्हें असली पहचान दिलाई थी। बता दें कि जेबा का असली नाम शाहीन था।

अपनी पढ़ाई जेबा ने लाहौर और कतार से पूरी की थी। पढ़ाई के बाद जेबा ने पाकिस्तान में छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की और अनारकली में अहम रोल निभाया। अनारकली में जेबा के एक्टिंग की तारीफ हुई थी। कहा जाता है कि राज कपूर अपनी फिल्म के लिए किसी नए चेहरे की तलाश कर रहे थे।

फिल्म के लिए ऋषि कपूर पहले से ही फाइनल हो चुके थे। ऋषि के अपोजिट आखिरकार राज कपूर ने जेबा को फाइनल किया। लेकिन अचानक ही राज कपूर का निधन हो गया। जेबा को राज कपूर का आखिरी हीरोइन भी कहा जाता है। राज कपूर के निधन हिना की कमान ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने संभाली थी।

1991 में आई इस फिल्म के बाद ही हिना को नोट किया गया। इस फिल्म में जेबा का गाना मैं हूं खुशरंग हिना खूब पॉपुलर हुआ था। इसके बाद बॉलीवुड में जेबा अच्छा करियर चाहती थीं लेकिन उन्हें वो मुकाम नहीं मिला तो वो वापस पाकिस्तान चली गईं। जेबा फिल्मों के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही।

दरअसल जेबा ने 1993 में पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी से कराची में शादी की। यह अदनान की पहली और जेबा की दूसरी शादी थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। अदनान से तलाक के बाद जेबा ने 1997 में सोहेल खान लेगारी से शादी की। कहा जाता है कि जेबा ने 4 शादियां की थीं।

जेबा फिलहाल पाकिस्तान के टीवी शोज में नजर आती हैं। इसके अलावा वो कुछ फिल्म डायरेक्शन में भी हैं। जेबा को पहली शादी से उनकी एक बेटी है वहीं दूसरी शादी अदनना सामी से हुई थी तो उनसे उन्हें एक बेटा भी है और उसकी शादी हो चुकी है।