विकास दुबे के एनकाउंटर पर इस एक्ट्रेस ने जताई हैरानी, कहा ये तो…

तापसी पन्नू ने लिखा, ”वाह! ये उम्मीद तो बिल्कुल नहीं थी!! और फिर लोग कहते हैं कि बॉलीवुड की कहानियां सच्चाई से बेहद दूर होती हैं.इस बीच तापसी पन्नू ने भी विकास दुबे के एनकाउंटर पर हैरानी जताई है।

 

तापसी ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘ वाओ… इसकी उम्मीद हमें नहीं थी और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है।’ तापसी के इस ट्वीट पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं।

तापसी पन्नू के इस ट्वीट पर फैंस के भी लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं. जहां कुछ फैंस तापसी के ट्वीट के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसके विरोध में खड़े नजर आ रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस हत्याकांड में मोस्ट वॉन्टेड रहे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मार दिया गया है. अब नाटकीय तौर पर किए गए एनकाउंटर को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक ट्वीट कर इस पूरे घटनाक्रम पर तंज कसा है.

कानपुर पुलिस हत्याकांड में मोस्ट वॉन्टेड रहे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मार दिया गया है। एनकाउंटर में एसटीफ के दो जवानों के घायल होने की जानकारी है।

विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन मंदिर में करीब नौ बजे गिरफ्तार किया गया था। विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा है। लोग ट्वीट कर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।